नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 का विमोचन किया। साथ ही ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट (GEP) से संबंधित वर्ष 2023-24 और वित्तीय वर्ष 2024-25 की तकनीकी रिपोर्ट भी जारी की गई। बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय सूद सहित विभिन्न वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। GEP की तकनीकी रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं, प्राकृतिक संसाधनों के आर्थिक मूल्यांकन और पर्यावरणीय सेवाओं के आकलन पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 में कार्बन क्रेडिट को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिं...