देहरादून, सितम्बर 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को प्रदेश भर में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम आवास पहुंच कर शुभकामनाएं दीं। कहा कि धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए जो संकल्प लिया है, वह प्रेरणादायक है। वह इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। कोश्यारी ने कहा कि धामी राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। धामी ने पूर्व सीएम कोश्यारी का आभार जताया। कहा कि वह हमेशा से उनके मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और अनुभव उन्हें जनसेवा के कार्यों में ऊर्जा प्रदान करता है। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने जन्मदिन को सादगी और सेवा भाव के रूप मना कर...