रुद्रपुर, फरवरी 26 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को खटीमा पहुंचेंगे। सीएम शाम साढ़े चार बजे खटीमा हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह अपने निजी आवास नगरा तराई रवाना हो जाएंगे। इधर, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी ने बताया कि सीएम धामी रामलीला मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल होंगे। चकरपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम भाट ने बताया कि सीएम 28 फरवरी को दियूरी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...