रुद्रपुर, मार्च 13 -- पंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं उद्योग प्रदर्शनी का औपचारिक उद्घाटन शनिवार सुबह 11 बजे उमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। कार्यक्रम में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट और उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...