भदोही, जुलाई 19 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौराहे पर शनिवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का भाजपाजनों ने जोरदार स्वागत किया। वे कार द्वारा वाराणसी से मिर्जापुर के मां विन्ध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन को जा रही थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा की अगुवाई में पार्टीजनों ने सीएम दिल्ली रेखा गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा की डबल इंजन सरकार जनकल्याण एवं सुशासन के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है। कहा कि दिल्ली को विकास के नए आयाम स्थापित कराने का काम दोनों भाजपा सरकारें कर रही हैं। यह भी पढ़ें- रेखा गुप्ता का सर्व वैश्य समाज ने किया सम्मान पार्टीजनों से आगामी यूपी विधानसभा में अभी से लगने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, ...