देवरिया, अप्रैल 10 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बरहज अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। अधिवक्ता आंदोलन की राह पर हैं तो विधायक दीपक मिश्र शाका अधिवक्ता के बेटे के साथ दोषियों पर कार्रवाई तेज करने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मिले। मुख्यमंत्री ने दोषियों पर कार्रवाई यह परिवार की मदद का भरोसा दिया।दोषियों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है। विधायक दीपक मिश्र उर्फ शाका मृतक के छोटे पुत्र प्रशांत सिंह को साथ लेकर सीएम से उनके कार्यालय में मिले।पूरे घटनाक्रम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से बात सुनी और न्याय का भरोसा दिया। विधायक ने बताया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। मुख्यमंत्री ने परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।आज अधिवक्ता करेंगे तालाबंदी...