लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंच होने का दावा कर दो ठगों ने एक युवक के साथ करीब तीन लाख रुपये की ठगी की। आरोपियों ने कानपुर के एक मेडिकल कॉलेज में टेंडर दिलाने का वादा किया और भरोसे में लेकर रकम हड़प ली। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उसे मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिए जेल भेजने की धमकी दी गई। पीड़ित राकेश कुमार यादव ने बताया कि अशोक कुमार मिश्रा और विजेंद्र प्रताप सिंह नाम के दोनों आरोपियों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सीधी पहुंच मुख्यमंत्री कार्यालय तक है। इसी रसूख के बल पर उन्होंने कानपुर के मेडिकल कॉलेज में टेंडर दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों की बातों में आकर राकेश ने अलग-अलग समय पर दो लाख रुपये नकद और 99,999 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।पैसे मिलते ही आरोपी एक के बाद एक बहाने बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.