नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय जोसेफ ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने सरकारी नौकरियों के अभ्यर्थियों को उम्र में पांच साल की छूट देने की बात कही है। सरकारी बयान के मुताबिक यह फैसला सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की ओर से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए आयु सीमा में छूट की मांग के बाद लिया गया है। बयान में कहा गया कि यह पांच साल की छूट मौजूदा नियमों के तहत मिलने वाली आयु छूट से इतर होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...