संभल, नवम्बर 12 -- कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रगति और रैंकिंग की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने कम रैंक वाले विभागों से स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक के दौरान जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी रत्नेश कुमार ने सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज योजनाओं की स्थिति और विभागवार रैंकिंग की जानकारी दी। उद्यान विभाग के अंतर्गत 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' (माइक्रो इरिगेशन) योजना में कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा और सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रांसफार्मर, और बिजली बिल सुधार से जुड़ी शिकायतों पर भी चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पूर्व ...