प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। आईजीआरएस निस्तारण में पहली बार शीर्ष 20 जिलों में प्रयागराज का नाम आने पर प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने डीएम मनीष कुमार वर्मा व उनकी टीम को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में सभी क्षेत्रों में रैंकिंग में अपेक्षित सुधार होगा। मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि एक योजना अलग से बनाएं, जिससे रैंकिंग में सुधार करने में सहयोग मिले। डीएम ने मंत्री को बताया कि इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाई गई है। सभी जिम्मेदारों को बता दिया गया हे। आगे रैंकिंग में सुधार का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...