सीएम डैश बोर्ड: रैंकिंग में 30वें पायदान पर बुलंदशहर, डीएम सख्त
बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- शासन से जारी हुई सीएम डैश बोर्ड की रैंक में जिले को 30 वां स्थान मिला है, जिस पर डीएम ने अफसरों को कड़ी चेतावनी देते हुए सुधार के निर्देश दिए हैं। सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग की प्रगति का बारीकी से निरीक्षण किया। जिले की इस रैंकिंग पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए इसे सुधारने के कड़े निर्देश दिए। लापरवाही पर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। सोमवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्रुति ने कहा की शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना और राजस्व लक्ष्यों को समय पर पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा की मार्च माह की प्रगति रिपोर्ट यह दर्शाती है कि कहीं न कहीं समन्वय और मॉनिटरिंग में कमी रही है, जिसके कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.