संभल, दिसम्बर 23 -- संभल। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में कर करेत्तर, राजस्व न्यायालय, चकबंदी वाद, चकबंदी विभाग, प्रवर्तन कार्यों, स्थानीय नगर निकायों तथा सीएम डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सीएम डैशबोर्ड पर स्टाम्प निबंधन, आबकारी, वाहन कर, वानिकी, खनन, जीएसटी, विद्युत सहित विभिन्न मदों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की समीक्षा से हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों से राजस्व वसूली की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यापार कर की आरसी वसूली, स्टाम्प देय तथा खनन से संबंधित आरसी वसूली पर विशेष ध्यान देने को कहा। खनन निरीक्षक को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पांच वर्ष एवं उससे पूर्व के लंबित नोटिसों की समीक्षा...