अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यक्रमों, योजनाओं तथा 50 लाख एवं एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। जिले की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग पर नाराजगी व्यक्त की। सभी विभागों को तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी समन्वित प्रयास करें। आगामी समीक्षा तक रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार करें। बी एवं सी ग्रेड वाले विभागों की मुख्य विकास अधिकारी द्वारा साप्ताहिक समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। खराब रैंकिंग वाले विभागों को कारणों की पहचान कर कमियां दूर करने व सभी विभागों को माह के अंत तक सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की सटीक फीडिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने को...