सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट प्रदेश में पांचवें स्थान पर
वाराणसी, सितम्बर 11 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देशन और साप्ताहिक समीक्षा व प्रभावी मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने सीएम डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग 50 केपीआई (Key Performance Index) के आधार पर की जाती है। इनमें वाराणसी कमिश्नरेट ने 22 केपीआई में प्रदेश में प्रथम और छह केपीआई में टॉप-5 में स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2023 और 2024 में वाराणसी की रैंकिंग प्रदेश में करीब 70वें स्थान के आसपास रहती थी। लगातार सुधारात्मक प्रयासों और पुलिसिंग की प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते अब कमिश्नरेट टॉप-5 में पहुंच गया है। अपराध नियंत्रण, विवेचना निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराध, डायल-112, एनडीपीएस, एससी/एसटी एक्ट, गैंगस्टर व गुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.