उरई, जुलाई 11 -- उरई, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में जालौन पुलिस ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित सीएम-डैशबोर्ड पर आधारित जून 2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जालौन जनपद को तीसरा स्थान मिला है। खास बात यह है कि जनपद लगातार टॉप-टेन में बना हुआ है।यह रैंकिंग प्रदेश के सभी जनपदों में कानून-व्यवस्था से जुड़े मानकों और पुलिस विभाग के कार्य प्रदर्शन के आधार पर हर माह जारी की जाती है। जून माह की समीक्षा में जालौन पुलिस ने गुणवत्ता, समयबद्धता और शिकायत निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य कर तीसरी रैंक हासिल की। इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व और सतत निगरानी को दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग: महराजगंज पुलिस को रेंज में पहला व प्रदेश में मि...