मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरनगर सीएम डैशबोर्ड को लेकर लखनऊ में मार्च माह के कार्यों की समीक्षा हुई। जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर की स्थिति पहले से काफी अच्छी रही। सीएम डैशबोर्ड में इस बार जनपद मुजफ्फरनगर की पूरे प्रदेश में 33वीं रैंक आई है। जबकि जनवरी माह की समीक्षा होने पर 55वीं रैंक जनपद की पूरे प्रदेश में आई थी। इस बार जनपद की रैंकिंग में काफी सुधार हुआ है। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर रेवेन्यू में 23वें और डेवलपमेंट में 44वें स्थान पर रहा है।सीएम डैशबोर्ड को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा इस बार कुछ गंभीरता से कार्य किए गए है। जिस कारण जनपद की रैंकिंग में कुछ सुधार हुआ है। यह भी पढ़ें- निर्माण कार्य की प्रगति खराब होने पर कारण बताओ नोटिस सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभाग की योजनाओं प...