मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर सीडीओ विशाल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं, पूर्वांचल विकास निधि और क्रिटिकल गैप्स की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा में 55 योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त होने पर संतोष जताया गया। सीडीओ ने बी और सी श्रेणी में रहने वाले विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगले माह हर हाल में प्रगति सुधार कर ए श्रेणी हासिल करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। ए-श्रेणी पाने वाली योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, सोलर स्ट्रीट लाइट, फसल बीमा, कन्या सुमंगला, वृद्धावस्था पेंशन, ओडीओपी, सड़क निर्माण ...