मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर सीएम डैशबोर्ड में जनपद मुजफ्फरनगर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। लखनऊ स्तर पर हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में जनपद की स्थिति काफी खराब रही है। सीएम डैशबोर्ड को लेकर लखनऊ में मई माह के कार्यों की समीक्षा हुई, जिसमें जनपद मुजफ्फरनगर की प्रदेश में 55वीं रैंक आई है। जबकि पिछले माह अप्रैल में जनपद की 48 वीं रैंक थी। इस बार जनपद की स्थिति पहले से अधिक खराब रही है। उधर, जनपद रेवेन्यू में 29वें और डेवलपमेंट में 70वें स्थान पर आया है。 यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड में पिछड़ा मुजफ्फरनगर, प्रदेश में आई 55वीं रैंकसमीक्षा का परिणाम सीएम डैशबोर्ड को लेकर जिला प्रशासन अधिक गंभीर नहीं है। जिस कारण लगातार जनपद की स्थिति बिगड़ती जा रही है। कुछ माह से जनपद टॉप टेन की सूची से बाहर चल रहा है। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभ...