बरेली, मई 11 -- अप्रैल 2026 की सीएम डैशबोर्ड की विकास एवं राजस्व की ओवरऑल रैकिंग में बरेली को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में बरेली चौथे और राजस्व में दूसरे स्थान पर रहा है। पिछले महीने भी बरेली ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। प्रदेश में विकास कार्यों का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा के लिए गठित सीएम डैशबोर्ड पर हर महीने जिलों की रैंक जारी होती है। बरेली ने इस महीने 10 में 9.41 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया। विकास कार्यों में बरेली 10 में से 9.57 अंक हासिल कर चौथे स्थान पर है। यह भी पढ़ें- सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग : अप्रैल माह में जनपद एटा की प्रदेश में रही चौथी रैंक राजस्व में 10 में से 9.24 अंक पाकर जिले ने दूसरा स्थान पाया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जननी सुरक्षा योजना, व्यक्...