उरई, मार्च 11 -- उरई। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा संचालित सीएम-डैशबोर्ड पोर्टल पर प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के निस्तारण और प्रचलित सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन में जालौन पुलिस को लगातार दसवें माह पूरे प्रदेश की टॉपटेन सूची में 8वीं पोजीशन प्राप्त हुई है। जिससे पुलिस की कार्यशैली में स्पष्टता, पारदर्शिता और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी के साफ संकेत मिल रहे हैं। सीएम डैशबोर्ड पर जनशिकायतों और प्रचलित सेवाओं की पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार खुद मोनिटरिंग करते हैं। एसपी ने बताया की उनके द्वारा समय-समय पर क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देश निर्गत किये जाते रहते हैं कि पीड़ित/शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छा व्यवहार कर गुण दोष के आधार पर जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.