हापुड़, जुलाई 16 -- डीएम कविता मीना की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा एवं कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की गवर्निंग बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर खराब रैंक प्राप्त करने वाले विभागों को फटकार लगाई और आगामी दिनों में रैकिंग सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने रैकिंग में सुधार न होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी। प्रोजेक्ट वाइज समीक्षा के दौरान जिन विभागों की रैंक सी और डी की श्रेणी में है, उनको निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर फिडिंग का कार्य सही प्रकार से किया जाए, जिससे जनपद की रैंक प्रभावित न हो। आगामी समीक्षा बैठक से पूर्व जिन विभागों की खराब रैंक प्राप्त हुई है उसमें सुधार किया जाए। डीएम ने समस्त एसडीएम, खंड विकास अधिकारी को निर्दे...