बरेली, मार्च 22 -- कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग की सीएम डैशबोर्ड एवं फैमिली आईडी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी माह नए लक्ष्य निर्धारित होने से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके। डीएम ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे तत्काल सुधार करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि इस योजना की निगरानी सीधे शासन स्तर से हो रही है। इस पर उन्होंने पीओ डूडा को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप सोलर पैनल स्थापना के कार्य में तेजी लाई जाए।फैमिली आईडी को लेकर भी डीएम ने गंभीरता दिखाई और श्रम विभाग व एनआ...