बिजनौर, फरवरी 17 -- डीएम जसजीत कौर ने उपायुक्त एनआरएलएम, उपायुक्त उद्योग विभाग तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सीएम डैशबोर्ड पर डी रैंक प्राप्त होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करते हुए विभागीय रैंक में सुधार लाए। उन्होंने उद्योग विभाग की रैंक लगातार कम पाए जाने पर नाराज व्यक्त करते हुए उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि ओडीओपी सहित अन्य बिंदुओं पर रैंक में सुधार लाने के लिए अपने विभागीय उच्च अधिकारियों से बात करें ताकि सीएम डैशबोर्ड पर रैंक में अपेक्षित सुधार लाया जा सके। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में महात्मा विदुर सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं निर्माण कार्य से संबंधित बैठक आयोजित हुई। डीएम ने डीएफओ को निर्देशित किया कि वन विभाग बिना अनुमति के हरे भरे पेड़ों एवं बागों को काटने व...