शामली, जून 11 -- शामली। डीएम आलोक यादव ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में समय से उपस्थित न होने पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दी गई। डीएम ने विभागवार समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित आंकड़ों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी नेडा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तथा बीकेएस ग्राम उन्नति योजना की समीक्षा कर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- कमजोर रैंकिंग वाले विभागों पर डीएम का शिकंजा बैठक में उद्यान विभाग की एकीकृत बागवा...