सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने को कार्ययोजना बनाएं अधिकारी
फतेहपुर, अगस्त 21 -- फतेहपुर। विकास कार्यों और सीएम डैशबोर्ड से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकासपरक, लाभार्थीपरक और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में निस्तारण कर पात्र लोगों को समय से लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट समय से फीड कराने और गलत डाटा को संबंधित मुख्यालय से समन्वय कर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बी, सी और डी श्रेणी में रैंकिंग वाले विभागों को कार्ययोजना बनाकर सुधार करने तथा ए श्रेणी वाले विभागों को रैंकिंग बरकरार रखने को कहा। उन्होंमे जिला विकास अधिकारी को ईओ और बीडीओ के साथ बैठक कर फैमिली आईडी बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.