लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- सीएम डैशबोर्ड पर मार्च महीने की रैंकिंग शासन ने शुक्रवार को जारी कर दी। खीरी जिला प्रदेश में सातवें स्थान पर आया है। वहीं हमीरपुर ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि बरेली को दूसरा स्थान मिला है। रामपुर तीसरे स्थान पर आया है। वहीं सबसे फिसड्डी गौतमबुद्धनगर जिला रहा है। जौनपुर, लखनऊ, कानपुर देहात व प्रयागराज भी फिसड्डी हैं। सरकार से चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट विभाग सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज करते हैं। इसी के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। मार्च महीने की जारी रैंकिंग में खीरी जिला ओवरऑल रैंकिंग में 7वें स्थान पर आया है। राजस्व में आठवां स्थान मिला है वहीं विकास में जिला 5वें स्थान पर रहा है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि लगातार मानीटरिंग से प्रगति में सुधार हुआ है। जिन विभागों की योजनाओं की प्रगति कु...