कौशाम्बी, मार्च 24 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति समीक्षा की। खामियों पर नाराजगी व्यक्ति करते हुए जिले को ए श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर योजना, स्वयं सहायता समूह, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग (पंचायत) एवं नई सड़कों का निर्माण आदि में फरवरी माह की रैंकिंग में श्रेणी बी, सी या डी प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रैंकिंग में सुधार लाते हुए श्रेणी 'ए' प्राप्त किए जाए, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति में श्रेणी सी प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग...