सहारनपुर, मई 1 -- सहारनपुर, संवाददाता। डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड की महत्ता को समझने और लापरवाही न करने को चेताया। कहा जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं पोर्टल को देखें एवं केपीआई (मुख्य प्रदर्शन संकेतक) पर दृष्टि बनाए रखें। कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए नए वित्तीय वर्ष में समय से अपने लक्ष्यों को देख लें और शुरू से ही रैंकिंग को बेहतर रखें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देशों एवं उच्च प्राथमिकता वालें बिन्दुओं पर गंभीरता से कार्य करें। सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग वाले विभाग निरंतर समीक...