शाहजहांपुर, अगस्त 12 -- शाहजहांपुर। सीएम डैशबोर्ड पर जिले की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की खराब रैंकिंग को लेकर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान एनआरएलएम, मनरेगा, आईसीडीएस पोषण अभियान, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और फैमिली आईडी की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ सभी विभागों को अपनी रैंकिंग 'ए' श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित समय के बाद कोई भी प्रकरण या कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- Balia News: डूडा के अफसर-कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश उन्होंने लंबित...