आजमगढ़, जुलाई 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह जून 2026 की ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 92.40 प्रतिशत अंकों के साथ 5वें स्थान पर आया है। डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि जनपद में विकास एवं राजस्व कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, सतत अनुश्रवण तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनपद ने सीएम डैशबोर्ड राजस्व रैंकिंग में प्रदेश में 6वां स्थान, विकास रैंकिंग में 15वां स्थान और ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर डीएम एवं मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम भावना की सराहना की है। यह भी पढ़ें- सीए...