एटा, अप्रैल 10 -- प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के सभी जनपदों की विकास, निर्माण सहित अन्य विभागों के कार्यों को लेकर रैंक निर्धारित की गई। जनपद एटा की मार्च माह में प्रदेश में पांचवी रैंक रही है। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के नेतृत्व में जनपद में कराये जा रहे विकाय कार्यों को लेकर जनपद निरंतर प्रगति कर रहा है।शुक्रवार को प्रदेश स्तर से जारी की गई रैंक की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में एटा जनपद बेहतर कार्य प्रगति को लेकर पांचवें स्थान पर रहा है।प्रदेश स्तर पर हुई मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में जनपद के 10 में 9.71 अंक प्रदान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि आगामी माह में जनपद की रैंक को और बेहतर करने के लिए वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। जनपद की रैंक को टॉप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.