भदोही, जनवरी 10 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा माह दिसंबर की जारी सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में जिले को सूबे में 12वां स्थान मिला है। डीएम शैलेष कुमार ने इसे आगामी माह और बेहतर करने का आह्वान किया। साथ ही सभी अफसरों को अच्छा कार्य करने पर सराहा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में 91.70 प्रतिशत अंकों के साथ 12वां स्थान प्राप्त किया है। विकास कार्यों को और बेहतर करने का प्रयास जारी रहेगा। समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, परिश्रम एवं टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने का एक सशक्त माध्यम है। जनपद द्वारा इसमें किया गया बेहतर प्रदर्शन सभी विभागों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। जिलाधिकारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.