बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। शासन ने सीएम डैशबोर्ड की जिलों की विकास और राजस्व की रैंक जारी कर दी। रैंक में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मार्च माह की जारी रैंक में भी बागपत विकास और राजस्व में फिसड्डी रहा है। विभागीय अधिकारी कार्य करने को तैयार नहीं है, जिससे जिले की छवि प्रदेश में धूमिल हो रही है। शासन से मार्च माह में हुए विकास कार्य और राजस्व की प्रगति रिपोर्ट आई है। हर बार की तरह इस बार भी बागपत की रैंक में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस बार भी बागपत ने 70वीं रैंक हासिल की। सूची में सबसे फिसड्डी गौतमबुद्धनगर रहा, जिसकी रैंक 75वीं आई है। जबकि जौनपुर की 74 और लखनऊ की 73वीं रैंक आई है। सबसे टॉप पर हमीरपुर रहा है, जिसकी रैंक एक है, नंबर दो पर बरेली और तीन पर रामपुर काबिज हुआ। विकास कार्यों की रैंक की बात करें तो बागपत का प्रदेश में 72वां स्थान है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.