लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर थाना क्षेत्र के तकरोही में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस न लेने पर आरोपियों ने पीड़ित के भाई पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की लगातार गुहार के बावजूद थाने ने 12 दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। तकरोही निवासी पीड़ित की पत्नी ने रिंकू, तरुण, चंदन, विश्राम और इंद्रपाल राजपूत सहित अन्य आरोपियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों ने पहले भी पीड़ित के भाई पर हमला कर उसका एक हाथ तोड़ दिया था। इसके बावजूद आरोपी परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते रहे और खुली धमकियां देते रहे। पीड़ित की ओर से बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। मजबूर होकर पीड़ित परिवार को...