गोरखपुर, फरवरी 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जिलाधिकारी गोरखपुर को एक्स हैंडल के जरिए मांग की है कि होली पर्व के सभी नियमित कर्मचारियों, शिक्षकों, रसोइयों, शिक्षामित्रों, संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों तथा पेंशनरों को वेतन एवं पेंशन का भुगतान 25 फरवरी तक सुनिश्चित कराया जाए। परिषद के अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एवं मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि होली जैसे प्रमुख त्यौहार पर समय से वेतन और पेंशन मिलने से कर्मचारी एवं पेंशनर अपने परिवार के साथ त्योहार हर्षोल्लास मना सकेंगे। विलंब से भुगतान होने पर कर्मचारियों और पेंशनरों की होली बेरंग हो जाएगी इसलिए समय से वेतन पेंशन और मानदेय का भुगतान कर दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.