उन्नाव, मार्च 1 -- शुक्लागंज। रविवार को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शुक्लागंज में सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें नगर व आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मेले में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां वितरित कीं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। राजधानी मार्ग स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित मेले में एलोपैथिक चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की। डॉ. राजेश चंद्रा, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. अर्चना गुप्ता तथा विमल किशोर सिंह सहित अन्य डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श देकर उपचार किया। स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार कुल 88 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी गईं। मेले में चर्म रोग, पेट व लीवर संबंधी समस्या, सांस की बीमारी, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.