वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी। जन कल्याण परिषद की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को संजय गांधी नगर कॉलोनी नाटीइमली स्थित पार्क में कवि सम्मेलन एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय और संचालन सिद्धनाथ शर्मा ने किया। इस मौके पर अरुण कुमार केसरी, गणेश सिंह पहरी, सिद्धनाथ शर्मा 'सिद्ध', दिनेश दत्त पाठक, विजय चंद्र त्रिपाठी, डॉ. राम अवतार पांडेय, विदुषी सहाना, सरस्वती मिश्रा, माधुरी मिश्रा, रामानंद दीक्षित, डॉ. एमपी सिंह, शैलेंद्र कुमार अंबष्ट, सुशील पांडेय, सतीश कुमार 'प्रीत', राम गोपाल, परमहंस तिवारी आदि थे। यह भी पढ़ें- कान्हा गोशाला में मां के नाम पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर किया पौध...