रुद्रपुर, जुलाई 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27 मंगलवार को जिले के सभी छह विकासखंडों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कक्षा 6 और 9 के कुल 11,126 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 6,422 ने परीक्षा दी, जबकि 4,704 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कक्षा 6 के 5,402 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। इनमें 2,357 विद्यार्थी मानसिक योग्यता परीक्षा (मैट) और सामान्य अभिरुचि परीक्षा (सैट) में अनुपस्थित रहे। मैट में 4,230 और सैट में 4,217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार कक्षा 9 के 5,724 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2,347 विद्यार्थी दोनों परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे। मैट परीक्षा में 4,561 और सैट में 4,540 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: 3547 विद्यार्थियो...