हरिद्वार, जनवरी 31 -- सीएम चैंपियन ट्रॉफी-2025-26 के अंतर्गत देहरादून में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन ने बास्केटबॉल की अंडर-14 श्रेणी में ट्रॉफी जीतकर लौटे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष ललित नैयर ने कहा कि यह खिलाड़ी देश का भविष्य हैं और इनके माध्यम से भारत खेल जगत में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में हरिद्वार के खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाएंगे। बास्केटबॉल संगठन के चेयरमैन रवि बजाज ने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि सरकार के प्रयासों से बच्चों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित हो रही है। सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.