अल्मोड़ा, अप्रैल 13 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। डीएम अंशुल सिंह ने सीएम घोषणाओं वाली योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही और अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से पूर्ण किया जाए। साथ ही योजनाओं एवं परियोजनाओं स्थिति पोर्टल पर अपलोड की जाए। यहां सीडीओ रामजी शरण शर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...