बरेली, मार्च 7 -- बरेली। शहर में सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान शनिवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बने कई अस्थायी स्लैब को तोड़ना शुरू कर दिया। 54 दुकानों पर लाल निशान लगाए हैं जिन्हें तोड़ा जायगा। शनिवार को नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कुदेशिया रोड से धर्मकांटे मार्ग पर शुरू किया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में दुकानदार और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने विरोध जताया। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया, जिससे उनका सामान और रोजगार प्रभावित हुआ है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, ताकि यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और जाम की समस्य...