बरेली, अप्रैल 28 -- शहर के कोहाड़ापीर-नैनीताल और पीलीभीत रोड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रस्तावित नपाई फिलहाल टल गई है, लेकिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज हो गई है। नगर निगम, बीडीए, पीडब्ल्यूडी और प्रशासन की संयुक्त टीम को सड़क का सर्वे और सीमांकन करना था, जो अब आगे की तारीख पर किया जाएगा। संभावित कार्रवाई को देखते हुए कई दुकानदारों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों में नाराजगी भी देखी जा रही है। बिना स्पष्ट जानकारी और पर्याप्त समय दिए कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम की टीम ऑटो लेवल मशीन के जरिए सड़क की नपाई करने की तैयारी में है, ताकि चौड़ीकरण के लिए सही सीमांकन किया जा सके। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने जताया रोष फिलहाल यह काम रुका हुआ है और संबंधित टीमे...