सीएम ग्रिड परियोजना के कार्य शीघ्र पूरा करें : नगर आयुक्त
लखनऊ, मई 30 -- नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सीएम ग्रिड परियोजना के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार को शहर में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत जोन-4 के गोमती नगर स्थित विभूति खंड क्षेत्र से हुई। यहां सीएम ग्रिड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों, इंटरलॉकिंग, नाला एवं नाली निर्माण कार्य चल रहे हैं। उन्होंने अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता मानकों का पालन करते हुए पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
पीएम आवास योजना के तहत अपार्टमेंट की प्रगति पीएम आवास योजना के तहत बन रहे अपार्टमेंट की प्रगति जानी जोन-6 में प्रधानमंत्री आवास य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.