वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी। सिगरा से चंदुआ सट्टी मार्ग पर नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया था। साढ़े तीन करोड़ रुपये से इस सड़क पर पाथ-वे, बेंच आदि सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इसका उद्देश्य क्षेत्र के सुंदरीकरण और यातायात सुव्यवस्थित हो सके। लेकिन सिगरा थाने में वर्षों से पड़े पुराने दोपहिया वाहनों को सड़क के किनारे डंप कर दिया गया है। इससे सुंदरता तो प्रभावित हो ही रही है, साथ ही राहगीरों को आने-जाने में परेशानी महसूस हो रही है। यह भी पढ़ें- Begusarai News सड़कों पर अवैध पार्किंग से आवाजाही हो रही बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...