मेरठ, अप्रैल 13 -- शहर में सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण में देरी के बाद अब घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री से हुई शिकायत के बाद इस मामले में शासन ने नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगी है। वार्ड-61 के पार्षद वीरेंद्र शर्मा बिल्लू ने क्षेत्र में हो रहे सीएम ग्रिड की सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्षद वीरेंद्र शर्मा की शिकायत के अनुसार, मेरठ के वार्ड संख्या 61, 26 और 53 के अंतर्गत गढ़ रोड से आरटीओ ऑफिस होते हुए हापुड़ रोड तक 'सीएम ग्रिड योजना' के तहत सड़क चौड़ीकरण, डिवाइडर, नाला और फुटपाथ निर्माण का कार्य चल रहा है।पार्षद का आरोप है कि कार्यदायी संस्था 'जीत कंस्ट्रक्शन्स' द्वारा निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.