मेरठ, अप्रैल 8 -- मेयर हरिकांत अहलूवालिया के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को शहर में सीएम ग्रिड की सड़कों को लेकर नगर निगम और बिजली विभाग के अभियंताओं की बैठक हुई। बैठक में बिजली विभाग ने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं के निस्तारण की बात कही।मेयर ने बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कमिश्नर और पीवीवीएनएल के एमडी से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को पीवीवीएनएल के मुख्य अभियंता रजनीकांत मिश्रा, नगर निगम के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह सिसोदिया की मध्यस्थता में दोनों विभागों के अभियंताओं की बैठक हुई। बैठक के अंत में सुझाव दिया गया कि भविष्य की सभी परियोजनाओं में केबल बिछाने के लिए 'ओपन ट्रेंच' (खुली नाली) का प्रावधान किया जाए। इससे बिजली के फॉल्ट होने पर फुटपाथ या सड़क को बिना नुकसान पहुंचाए आसानी से मरम्मत की जा सकेगी। बैठक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.