गोरखपुर, जून 29 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड) योजना के तहत गोरखपुर महानगर की प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाने की तैयारी तेज हो गई है। फेज-2 और फेज-3 की पांच बड़ी परियोजनाओं के लिए नगर निगम ने कार्यदायी संस्थाओं का चयन कर लिया है। करीब 116 करोड़ रुपये की लागत से कचहरी, शास्त्री चौक, टाउनहाल, यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स कॉलेज रोड समेत कई प्रमुख मार्गों को स्मार्ट बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण से पहले जांचेंगे लेवल, ठीक होने पर ही होगा निर्माणमुख्यमंत्री की मंशा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक महानगर सड़कों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए नगर निगम ने मुख्यमंत्री ग्रिड (सीएम ग्रिड) योजना के तहत स्वीकृति सड़क परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी कर ली है। नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर चयनित फ...