सीएम ग्राम परिवहन योजना नहीं चढ़ सकी परवान
आजमगढ़, जून 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीणों को सुलभ यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना तीन माह बाद भी जिले में गति नहीं पकड़ सकी है। गांवों को शहरों से जोड़ने के बड़े-बड़े दावों के बावजूद आजमगढ़ परिक्षेत्र के दो जनपदों में अब तक केवल सात बसों का ही संचालन शुरू हो पाया है। वहीं ग्रामीण आज भी सरकारी बस सेवा के इंतजार में सड़कों पर नजरें टिकाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना मार्च 2026 में शुरू की गई थी। योजना के तहत जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर की दूरी तक स्थित सभी विकास खंडों को बस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ गांवों के बीच संपर्क भी बेहतर होना था। इसके लिए निर्धारित मानकों के अनुसार इच्छुक संचालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.