लखनऊ, जून 3 -- लखनऊ। परिवहन निगम में अनुबंध पर संचालित होने वाली बसों के मालिकों ने बस संचालन में आ रही समस्याओं को लेकर एमडी को पत्र भेजा है। उप्र. अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के संयोजक राकेश बाजपेई ने बताया कि सीएम ग्राम योजना के तहत अनुबन्धित बसों का संचालन ग्रामीण मार्गों पर किया जाना है। लेकिन, बसों का संचालन मुख्य मार्गों पर किया जा रहा है। इस मामले में जांच शुरू हो गई हैं। उदाहरण के तौर पर गोरखपुर क्षेत्र में 23 बसों का अनुबन्ध ग्रामीण मार्गों पर किया गया है, लेकिन बसों का संचालन पूर्व से संचालित अनुबन्धित बसों के मुख्य मार्ग पर ही कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...