जमशेदपुर, मार्च 26 -- साकची स्थित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (गर्ल्स) में कॉमर्स संकाय में नामांकन बंद किए जाने के निर्णय पर छात्र संगठन ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने कड़ा विरोध जताया है। संगठन के पूर्वी सिंहभूम जिला सचिव शुभम कुमार झा ने इस निर्णय को छात्राओं को शिक्षा से वंचित करने की एक गहरी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी का हवाला देकर एक महत्वपूर्ण विषय की पढ़ाई रोकना राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था का जीता-जागता प्रमाण है।शुभम कुमार झा ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूलों को 'उत्कृष्ट' बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर बुनियादी ढांचे और शिक्षकों के अभाव में विषयों को ही बंद किया जा रहा है। यह नीति आम छात्र-छात...